सीताराम सीताराम सीताराम कहिये,
जाहीं विधि रखे राम, ताहिं विधि रहिये !
मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में,
तू अकेला नही प्यारे, राम तेरे साथ में,
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिए,
जाहीं विधि रखे राम, ताहिं विधि रहिये !
किया अभिमान तो फिर मान नही पायेगा,
होगा प्यारे वही जो श्रीराम जी को भायेगा,
फल आशा त्याग शुभ काम करते रहिये,
जाहीं विधि रखे राम, ताहिं विधि रहिये !
ज़िंदगी कि डोर सौंप हाथ दीनानाथ के,
महलों में राखे चाहे झोंपड़ी में वास दे,
धन्यवाद, निर्विवाद राम राम कहिये,
जाहीं विधि रखे राम, ताहिं विधि रहिये !
आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक रामजी से दूजा नाता छोड़ दे,
साधू संग राम रंग अंग अंग रंगिये,
जाहीं विधि रखे राम, ताहिं विधि रहिये !
Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts
Friday, October 19, 2007
Saturday, September 29, 2007
तेरा रामजी करेंगे बेडा पार
तेरा रामजी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे?
काहे को डरे रे, काहे को डरे?
उदासी मन काहे को करे?
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर प्रभु आप संभाले,
हरि आप ही उठाएं तेरा भार,
उदासी मन काहे को क अरे?
काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के,
तेरी हार भी नही है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे?
सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा,
डोरी सौंप के तो देख एक बार,
उदासी मन काहे को करे?
तू निर्दोष तुझे भी क्या डर है?
पग-पग पर साथी ईश्वर है ,
सच्ची भावना से कर ले पुकार,
उदासी मन काहे को करे?
उदासी मन काहे को करे?
काहे को डरे रे, काहे को डरे?
उदासी मन काहे को करे?
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर प्रभु आप संभाले,
हरि आप ही उठाएं तेरा भार,
उदासी मन काहे को क अरे?
काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के,
तेरी हार भी नही है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे?
सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा,
डोरी सौंप के तो देख एक बार,
उदासी मन काहे को करे?
तू निर्दोष तुझे भी क्या डर है?
पग-पग पर साथी ईश्वर है ,
सच्ची भावना से कर ले पुकार,
उदासी मन काहे को करे?
Sunday, July 1, 2007
ये गर्व भरा मस्तक मेरा...
ये गर्व भरा मस्तक मेरा,
प्रभु चरण धूल तक झुकने दे,
अहंकार, विकार भरे मन को,
निज नाम की माला जपने दे।
मैं मन के मैल को धो ना सका,
ये जीवन तेरा हो ना सका,
मैं प्रेमी हूँ, इतना ना झुका,
गिर भी जो पडूँ, तो उठने दे।
मैं ज्ञान की बातों में खोया,
और कर्म-हीन पढ़ कर सोया,
जब आँख खुली तो मन रोया,
जग सोये, मुझको जगने दे।
जैसा हूँ मैं खोटा या खरा,
निर्दोष शरण में आ तो गया,
एक बार ये कह दे खाली जा,
या प्रीत की रीत छलकने दे।
ये गर्व भरा मस्तक मेरा,
प्रभु चरण धूल तक झुकने दे,
अहंकार, विकार भरे मन को,
निज नाम की माला जपने दे।
प्रभु चरण धूल तक झुकने दे,
अहंकार, विकार भरे मन को,
निज नाम की माला जपने दे।
मैं मन के मैल को धो ना सका,
ये जीवन तेरा हो ना सका,
मैं प्रेमी हूँ, इतना ना झुका,
गिर भी जो पडूँ, तो उठने दे।
मैं ज्ञान की बातों में खोया,
और कर्म-हीन पढ़ कर सोया,
जब आँख खुली तो मन रोया,
जग सोये, मुझको जगने दे।
जैसा हूँ मैं खोटा या खरा,
निर्दोष शरण में आ तो गया,
एक बार ये कह दे खाली जा,
या प्रीत की रीत छलकने दे।
ये गर्व भरा मस्तक मेरा,
प्रभु चरण धूल तक झुकने दे,
अहंकार, विकार भरे मन को,
निज नाम की माला जपने दे।
Saturday, June 30, 2007
तू जिंदा है ..
तू जिंदा है, तू जिन्दगी की जीत पर यकीन कर,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।
ये गम के और चार दिन, सितम के और चार दिन,
ये दिन भी जायेंगे गुज़र, गुज़र गए हज़ार दिन,
कभी तो होगी इस चमन पे भी बहार कि नज़र,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतर ला ज़मीन पर।
सुबह और शाम के रंगे हुए गगन को चूम कर,
तू सुन ज़मीन गा रही है कब से झूम झूम कर,
तू आ मेरा श्रंगार कर, तू आ मुझे हसीं कर,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतर ला ज़मीन पर।
हज़ार वेश धर के आयी, मौत तेरे द्वार पर,
मगर तुझे ना छल सकी चली गयी वो हार कर,
नयी सुबह के संग सदा तुझे मिली नयी उमंग,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतर ला ज़मीन पर।
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।
ये गम के और चार दिन, सितम के और चार दिन,
ये दिन भी जायेंगे गुज़र, गुज़र गए हज़ार दिन,
कभी तो होगी इस चमन पे भी बहार कि नज़र,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतर ला ज़मीन पर।
सुबह और शाम के रंगे हुए गगन को चूम कर,
तू सुन ज़मीन गा रही है कब से झूम झूम कर,
तू आ मेरा श्रंगार कर, तू आ मुझे हसीं कर,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतर ला ज़मीन पर।
हज़ार वेश धर के आयी, मौत तेरे द्वार पर,
मगर तुझे ना छल सकी चली गयी वो हार कर,
नयी सुबह के संग सदा तुझे मिली नयी उमंग,
अगर कहीँ है स्वर्ग तो उतर ला ज़मीन पर।
ये कौन चित्रकार है !
हरी भरी वसुंधरा पर नीला नीला ये गगन,
के जिसपे बादलों की पालकी उड़ा रहा पवन,
दिशाएं देखो रंग भरी चमक रहीं उमंग भरी,
ये किसने फूल फूल से किया सिंगार है,
ये कौन चित्रकार है ये कौन चित्रकार...
कुदरत की इस पवित्रता को तुम निहार लो,
इनके गुणों को अपने मन में तुम उतार लो,
चमका दो आज लालीमा अपने ललाट की,
कण कण से झाँकती तुम्छें छ्बी विराट की,
अपनी तो आँख एक है इसकी हज़ार है,
ये कौन चित्रकार है ये कौन चित्रकार !
तपस्वियों सी हैं अटल ये पर्वतों की चोटियाँ,
ये बर्फ़ की घुमावदार घेरदार घाटियाँ,
ध्वज़ा से ये खड़े हुए हैं वृक्ष देवदार के,
गालीचे ये गुलाब के बागीचे ये बहार के,
ये किस कवि की कल्पना का चमत्कार है,
ये कौन चित्रकार है ये कौन चित्रकार
के जिसपे बादलों की पालकी उड़ा रहा पवन,
दिशाएं देखो रंग भरी चमक रहीं उमंग भरी,
ये किसने फूल फूल से किया सिंगार है,
ये कौन चित्रकार है ये कौन चित्रकार...
कुदरत की इस पवित्रता को तुम निहार लो,
इनके गुणों को अपने मन में तुम उतार लो,
चमका दो आज लालीमा अपने ललाट की,
कण कण से झाँकती तुम्छें छ्बी विराट की,
अपनी तो आँख एक है इसकी हज़ार है,
ये कौन चित्रकार है ये कौन चित्रकार !
तपस्वियों सी हैं अटल ये पर्वतों की चोटियाँ,
ये बर्फ़ की घुमावदार घेरदार घाटियाँ,
ध्वज़ा से ये खड़े हुए हैं वृक्ष देवदार के,
गालीचे ये गुलाब के बागीचे ये बहार के,
ये किस कवि की कल्पना का चमत्कार है,
ये कौन चित्रकार है ये कौन चित्रकार
जैसे सूरज की गर्मी से ..
जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को
मिल जाए तरूवर की छाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम!
भटका हुआ मेरा मन था कोई,
मिल ना रहा था सहारा,
लहरों से लड़ती हुई नाव को
जैसे मिल ना रहा हो किनारा,
उस लड़खड़ाती हुई नाव को
जो किसी ने किनारा दिखाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम!
शीतल बने आग चंदन के जैसी,
राघव कृपा हो जो तेरी,
उजियाली पूनम की हो जाए रातें,
जो थी अमावास अंधेरी,
युग युग से प्यासी मरुभूमी में
जैसे सावन का संदेस पाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम!
जिस राह की मंज़िल तेरा मिलन हो,
उस पैर क़दम मैं बढ़ाऊँ,
फूलों में खारों में, पत-झाड़ बहारों में,
मैं ना कभी डगमगाऊं,
पानी के प्यासे को तकदीर ने
जैसे जी भर के अमृत पिलाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम !
मिल जाए तरूवर की छाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम!
भटका हुआ मेरा मन था कोई,
मिल ना रहा था सहारा,
लहरों से लड़ती हुई नाव को
जैसे मिल ना रहा हो किनारा,
उस लड़खड़ाती हुई नाव को
जो किसी ने किनारा दिखाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम!
शीतल बने आग चंदन के जैसी,
राघव कृपा हो जो तेरी,
उजियाली पूनम की हो जाए रातें,
जो थी अमावास अंधेरी,
युग युग से प्यासी मरुभूमी में
जैसे सावन का संदेस पाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम!
जिस राह की मंज़िल तेरा मिलन हो,
उस पैर क़दम मैं बढ़ाऊँ,
फूलों में खारों में, पत-झाड़ बहारों में,
मैं ना कभी डगमगाऊं,
पानी के प्यासे को तकदीर ने
जैसे जी भर के अमृत पिलाया,
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला हैं
मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम !
Subscribe to:
Posts (Atom)